Monday, 2 May 2016

Surya Namaskar - सूर्य नमस्कार

 सूर्य नमस्कार आपको कुछ ही दिनों के अभ्यास में फैट तो फिट बना सकता है. इसके बारह योगाभ्यास की मुद्राएं आपके हृदय और मांसपेसियों के अच्छे खासे व्यायाम करा देतें हैं.





१ मुद्रा ->सूर्याभिमुख सीधे खड़े होवें. दोनों हाथ नमस्कार की मुद्रा में छाती के पास और पैर आपस में सटी होनी चाहिए. आराम से सांस लें।

२  हस्त उत्तानासन -> सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर की तरफ उठाये और शरीर की पीछे की और मोड।  ऐसा करते हुए आपके दृष्टि आकाश की ओऱ होनी चाहिए
३ मुद्रा -> दोनों हाथों को सीधे रखते हुए आगे की तरफ झुकते हुए अपने घुटनो से सिर को छूने का प्रयास करें।  ऐसा करते हुए आपका पैर सीधे लम्बवत होनी चाहिए।
४ मुद्रा -> अश्व सञ्चालन आसन  अब साँस लें और बाएं पैर को पीछे ले जाये। ऐसा करते हुए आपका बाएं पैर का अंगूठा जमीन को छूना चाहिए. अपने दायें पैर को घुटने पर मोड़ ते हुए सर को ऊपर उठायें। आपकी दोनों हथेली जमीं को स्पर्श करना चाहिए.

५ मुद्रा -> पर्वतासन सांस छोड़ते हुए दाहिने पैर को पीछे ले जाएँ।  ऐसा करते हुए आपका दाहिना पैर बाएं पैर के सामानांतर होना चाहिए. आपकी दोनों हथेलियाँ जमीन को स्पर्श करती होनी चाहिए। अब अपने कुल्हो को ऊपर उठाये ताकि ये नाभि के मख़तीब हो.
६ मुद्रा -> सांस लेते हुए कूल्हे को जमीन की तरफ जुकाएँ. आपके अंगूठे घुटना छाती और चेहरा जमीं को छूना चाहिए, और आपके नितम्ब जमीं से कुछ ऊपर होनी चाहिए। 
७ मुद्रा -> भुजंगासन सांस छोरते हुए अपने हाथो को फैलाएं और गर्दन और छाती को ऊपर की तरफ उठायें, ऐसा करते हुए आपके आपके कमर और पैर भूमि को स्पर्श करना चाहिए. ऐसा लगे जैसे कोई सांप फन उठाया हो।

८ मुद्रा -> पर्वतासन सांस छोरते हुए मुद्रा पांच को दुहरायें

९ मुद्रा ->  अश्व संचालन आसन सांस लेते हुए मुद्रा ४ का अभ्यास करें .
१० मुद्रा  -> पादहस्तासन   सांस विसर्जित करें और मुद्रा ३ का अभ्यास।
११ मुद्रा -> हस्तोत्तानासन सांस लें और मुद्रा २ का अभ्यास
१२ मुद्रा -> प्रणाम आसन मुद्रा १ में वापसी सांस छोड़ते  हुए.


वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार की मुद्राएँ आपको स्वस्थ रखती हैं और मोटापा आदि व्याधियों से आपको दूर रखती है।

No comments:

Post a Comment